बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना क्या है ?
बिहार सरकार ने “मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना” की शुरुआत की है। यह एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना का लाभ उन परिवारों को प्राप्त होगा ,जिनके परिवार के मुखिया की किसी कारण मृत्यु हो गई हो। परिवार के मुखिया की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना के तहत बिहार सरकार 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राप्त होगा। यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।
बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के मुख्य बिंदु
- योजना का नाम – मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना
- राज्य – बिहार
- शुरू की गई – बिहार सरकार के द्वारा
- लाभ – 20 हजार रुपए
- लाभार्थी – राज्य के नागरिक
- उद्देश्य – आर्थिक सहायता प्रदान करना
- विभाग – समाज कल्याण विभाग
- आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन /ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट – https://serviceonline.bihar.gov.in
यह भी देखें – Bihar Jal Jivan Hariyali Yojana
बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाला व्यक्ति बिहार का नागरिक होना चाहिए।
- व्यक्ति के पास BPL राशन कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। मृतक व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- BPL राशन कार्ड
- FIR की फोटो कॉपी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
यदि आप “बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना” के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको बिहार समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको “Register Your self ” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा ,अब आपको इस फॉर्म की सब जानकारी ध्यान से दर्ज कर देनी होगी।
- अब आपको इस फॉर्म की सब जानकारी जैसे -नाम ,ईमेल आईडी ,मोबाइल नंबर ,और पासवर्ड दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करके Validate के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको Login के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Get OTP को क्लिक कर देना होगा।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा ,जिसे आपको दर्ज कर देना होगा।
- इसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करके Login के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर RTPS Services के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको “राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के लिए आवेदन ” के ऑप्शन पर पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म को ध्यान से पढ़कर सब जानकारी दर्ज कर देनी होगी।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कर देनी होगी।
- अब आपको Department का चयन करके Ok कर देना होगा।
- अब अंत में आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी देखें – बिजली कनेक्शन
बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
बिहार मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने जिले के SDO के कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म को ध्यान से पढ़कर सब जानकारी दर्ज कर देनी होगी।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज और और फोटो इस फॉर्म के साथ लगा देने होंगे।
- अब इस फॉर्म को सभी दस्तावेज सहित संबन्धित कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- इसके बाद कार्यालय से रसीद प्राप्त कर लेना होगा।
- अब आपके फॉर्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी और आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
अन्य जानकारी के लिए बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाईट पर ही जाएं ।
Leave a Reply